रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
एनएसयूआई के सैकड़ों छात्र-छात्राएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कार्यलय का घेराव किया। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार ने बताया कि जिस प्रकार एकलव्य का अंगूठा काट दिया गया था उसी तरह भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर काटने का काम कर रही है। जिला प्रशासन भी छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। बहुत से छात्र- छात्राओं को पिछले तीन वर्षों से छात्रवृत्ति आज दिनांक तक नहीं मिली है। जबकि छात्र-छात्राओं से फीस समयानुसार ले ली जाती है परंतु शासन की जो योजनाएं है उनका लाभ छात्रों को समय से नहीं दिया जा रहा है और ना ही मेधावी छात्रों को लेपटॉप, राशि भी नहीं दी जा रही है। भाजपा सरकार छात्रों से आये दिन अन्याय कर रही है।
हमने छात्रों की विभिन्न मांगों को रखा है जो इस प्रकार है।
जनजातिय सीनियर बालक छात्रावास क्रमांक 02 और 05 झाबुआ एम 2 होटल के पास से गुजरने वाला मार्ग कच्चा है। और वहां से प्रतिदिन अनेकों वाहन गुजरते है । मार्ग कच्चा होने से वाहनों के चलने से मिट्टी बहुत उड़ती है। और वह सीधे छात्रावास में आती है। जिससे छात्रावास में रहने वाले छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए मुख्य मार्ग से M2 होटल होते हुए नगरपालिका झाबुआ तक तत्काल प्रभाव से मार्ग निर्माण किया जाए। जिससे छात्रों एवं अन्य राहगीरों को मिट्टी उड़ने से होने वाली परेशानी और बीमारियों से छुटकारा मिले। इन्ही छात्रावासों के सामने एक नाला भी है। जिसकी साफ सफाई नही होने से बदबू , मच्छर व अन्य जीवाणु छात्रावास में रहने वाले छात्रों की तबियत खराब कर रहे हैं, अब तक कई छात्रों को मलेरिया, डेंगू हो चुका है। इसलिए तत्काल प्रभाव से छात्रावास के सामने M2 होटल के पास वाले नाले की साफ – सफाई व दवाई का छिड़काव किया जाए। छात्रों को लगभग 3 वर्ष हो चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक छात्रवृत्ति की राशि नहीं दी गई है जबकि यह छत्र पूरा होने में कुछ ही समय बचा है। छात्रों से फीस वगेरा समय से ले ली जाती है। परंतु छात्रों को शासन की योजना अनुसार छात्रवृत्ति मिलती है लेकिन यह समय से नहीं दी जा रही है। इसलिए छात्रों को तत्काल प्रभाव से छात्रवृत्ति दी जाए। जिससे छात्र परीक्षा फीस, कॉपी, किताब, पैन वगेरा खरीदने में छात्रवृत्ति का उपयोग कर सकें।
अतः भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (Nsui) मांग करता है कि छात्रों की इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। मांग जल्द से जल्द पूरी नहीं होने पर एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की रहेगी। जिसमें एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नरवेस अमलियार, नेता नीलेश गणावा, एनएसयूआई सोशल मीडिया कैलाश भूरिया, विनोद गणावा,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष किशोर डामोर,एनएसयूआई आदर्श कॉलेज अध्यक्ष कान्तिलाल भूरिया,एनएसयूआई मीडिया मनोश गुंडिया, दीपक मखोडिया, कुलदीप, रायसिंह व अन्य सैकड़ों एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
