जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
भोपाल में नगर निगम के द्वारा अलाव जलाने वाली लकड़ियां नजर नहीं आ रही हैं लेकिन हाड़ मास् खून का शरीर ठंडा पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी से लोग पनाह मांग रहे हैं। एनआईटी पत्रकार नगर निगम भोपाल गार्डन क्षेत्र के एडीसी देवेंद्र सिंह चौहान को फोन लगाते रहे लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। गार्डन क्षेत्र इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रैन बसेरा का दौरा कर चुके हैं। उन्हें लोगों ने खबर दी कि कहीं भी नगर निगम लकड़ीयां अलाव जलाने के लिए नहीं दे रहा है। वहीं नगर निगम के सभी वार्ड जैसे ऐशबाग क्षेत्र में (गेट बाग फरत अफजा) में सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग काम से लौटकर आग सेंकना चाहता है लेकिन एच.ओ. जोन 11 के अधिकारी कर्मचारी लकड़ियां नहीं दे रहे हैं। पूछने पर बता रहे हैं कि अब तक कहीं भी लकड़ियां नहीं पहुंचाई जा रही है। अन्य जोन और वार्ड से भी हमने जानकारी ली हर वार्ड का सर्वे लगभग करने के बाद पता लगा कि कहीं भी लकड़ी सप्लाई नहीं की जा रही है जिससे मजदूरों का बुरा हाल है। पिछले साल तक सभी चौराहों पर जहां मजदूर ठहरता है वहीं भेजी जाती थी लेकिन इस बार ऐसा कुछ नज़र नहीं आता। अब देखना यह होगा ज्यादा ठंड गुजर चुकी है अधिकारियों का दिल नहीं पसीजा कि मजदूरों को भी गर्मी की जरूरत है।
