मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर महापौर अर्चना वर्मा ने जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए वार्ड में शिविर लगाकर नगर निगम से संबंधित समस्याओं को सुनकर समाधान करने की एक नई पहल की है। महापौर अर्चना वर्मा ने NIT के ब्यूरो चीफ मुबारक अली से बात करते हुए बताया कि जनता की सुविधा के लिए, चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना जाएगा और उसका समाधान किया जाएगा।
जिसका शुभारंभ वार्ड नंबर 1 एक से शुरू किया गया चर्च कॉलोनी में (चौपाल )शिविर लगाकर वार्ड वासियों की समस्याओं को सुना गया, महापौर ने बताया कि यहां 100 नए घरों का टैक्स जमा नहीं हुआ है उनका टैक्स जमा करने के लिए टीम से कहा गया है, यहां एक लाइट लगवाने की मांग की गई, जिसका समाधान कर दिया गया वहीं पार्क व एक रोड बनवाने की महंगाई है जिसका सर्वे किया जाएगा।
कार्यक्रम में वार्ड नाम एक के पार्षद, नगर आयुक्त डॉक्टर विपिन मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एस,के सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्यअभियंता, अधिशासी अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, महाप्रबंधक जल, सहायक अभियंता जल, सहायक अभियंता प्रकाश, महापौर के निजी सचिव शिवा सक्सेना आदि मौजूद रहे।
