अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:
भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र द्वारा बीते दिनों मुस्लिमों को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर उनके एनडीए के सहयोगी दल जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने उन्हें घेर लिया है।
गोपाल मंडल ने कहा कि, वह मुस्लिम के लिए कुछ किया ही नहीं है, बैकवर्ड समाज के लिए कुछ किया ही नहीं है, चुनाव मैंने जिताया है। इनका धंधा ही है बढ़ चढ़कर बोलना, कुछ से कुछ बोलना। जदयू विधायक श्री मंडल ने कहा कि, उनके आका जो नरेंद्र मोदी हैं वह चाहते हैं देश सुरक्षित रहे लेकिन ये जो शैलेंद्र है अपने आप को इंजीनियर कहता है लेकिन इसको ज्ञान की कमी है, हमको कहता था मूर्ख है, हम तो पढ़े लिखे हैं।
भागलपुर जिला के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि, मुस्लिम 20 बच्चा पैदा करता है, इस बात पर उन्होंने कहा कि हिंदु को पैदा करने से क्या कोई रोका है? बच्चा पैदा करें इसके लिए शैलेंद्र को क्या घट जाता है। इससे घृणा करने की क्या बात है। तुमको वोट देने के लिए कौन तैयार है, मुस्लिमों के लिए हम लोगों ने, नितीश कुमार ने बहुत कुछ किया है। मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं हमारे राज्य में दंगा फसाद हो लेकिन शैलेंद्र इंजीनियर तो दंगा फसाद वाली ही बात करते हैं।

