गरीब संस्था फाउंडेशन द्वारा जरुरतमंदों में किया गया कम्बल वितरण | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250107-WA0033.mp4
New India Times

जरूरतमंदों को बाँटे कम्बल खिले चेहरे, लोगों ने कहा जुग जुग जिओ मेरे लाल नींव के अध्यक्ष पप्पू शाह का सहयोग रहा सराहनीय, जिले में एक अजूबा देखने को मिला जरूरत मंद ने कम्बल पाकर कहा- जुग जुग जिओ मेरे लाल। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के अति पिछड़े गाँव इंद्री ग्रांट टोला बढ़ेपुरवा के निवासी पप्पू शाह अपनी छोटी सी उम्र में लोगों की मदद करते नज़र आ रहे हैं पप्पू शाह को कोई गरीबों का मसीहा तो कोई समाज सेवक तो कोई नेता कह रहा है गरीब संस्था फाउंडेशन के तरफ से लोगों के साथ दुःख मे खड़े रहना किसी गरीब के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ते है, इनके इस तरह के नेक कार्य से लोग खूब सराहना कर रहे है। जहाँ लोग ठण्ड में अलाव, अंगीठी हीटर का सहारा लिए ठण्ड से बचने के लिए घर से निकलने का नाम नहीं ले रहे है. इसी बीच पप्पू शाह ने कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए कई गांवों में कम्बल वितरित किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए निजामुद्दीन शाह ने कहा मानव वही है जो एक दूसरे के जरूरत पर काम आए उन्होंने कहा हमारा धर्म है कि हम एक दूसरे के सुख दुख में खड़े रहे। उन्होंने गरीब संस्था फाउंडेशन को और अध्यक्ष पप्पू शाह को धन्यवाद देते हुए कहा इन्हीं के सहयोग से आज मैं जररूत मंद लोगों तक पहुंच कर उनकी मदद कर पा रहा हूं। इस दौरान अबू बकर रहीम शाह अख्लाक फखरुद्दीन खान पिंटू शाह कयूम शाह शहाबुद्दीन शाह नसीबुल्लाह शाह हसन छोटू खान निजामुद्दीन शाह मोहम्मद, रफीक मोहम्मद, सफीक डॉ. समीम अशरफ शाह, हबीबुर्रहमान, अब्बुबकर, अब्दुर्रहमान आदि सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version