मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:
गोरखपुर जिले के नगर पंचायत पीपीगंज में बढ़ती सर्दी के प्रकोप को देखकर राजस्व विभाग ने नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 16 के भरवल मोड पर क्षेत्रीय विधायक व नगर अध्यक्ष द्वारा कंबल वितरण कराया गया। जानकारी के अनुसार पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 16 के भरवल मोड पर पर बढ़ती सर्दी के प्रकोप को देखकर तहसीलदार उच्च अधिकारियों के निर्देशन में लेखपालों द्वारा 5000 से अधिक लोगों को कंबल वितरण करवाया गया। जिसमें लेखपाल ने सभासदों के हिसाब से लिस्ट तैयार करवाई थी। उनके हिसाब से ही लेखपाल ने कंबल वितरण करवाया। नगर पंचायत पीपीगंज के वार्ड नंबर 16 के भरवल मोड पर क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह तथा नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा के द्वारा कंबलों का वितरण करवाया गया। जिसमें ठंड के प्रकोप को देखते हुए गरीबों ने राहत की सांस ली। वहीं क्षेत्रीय विधायक ने फतेह बहादुर सिंह ने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का व्याख्यान किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा ने मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए बताया कि नगर के हर वार्डों में सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजनाओं का लाभ गरीब असहाय लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर कैंपियरगंज विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी अंन्जेय मिश्रा तथा विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, रामचौरा ग्राम प्रतिनिधि दिलीप यादव , युवा नेता चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह, ग्राम प्रधान आल्हा चौरसिया, ग्राम प्रधान रत्नेश जायसवाल, सभासद गुलाम अली सभासद जय हिंद यादव सभासद प्रेम कुमार सभा सनी जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू रावत, सभासद जवाहर, सभासद जावेद, सभासद अताउल्लाह सभासद बृजेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
