मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार क्षेत्र में बस और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में दर्जन भारी यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती। बस नेपाल से चंडीगढ़ जा रही थी शाहजहांपुर के खुटार के तिकुनिया चौराहे पर आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली से बस टकरा गई, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। सोमवार को हुए हादसे में कुछ लोगों के मामूली चोटे आए जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वही बस चालक विशाल, एक महिला सीता तथा उसका तीन वर्ष का बेटा सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
