रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

नववर्ष के अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा जनजातीय कार्य विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों के तीन आवेदकों को चतुर्थ श्रेणी भृत्य पद पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। जैसा की विदित है कि कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा लंबित अनुकंपा नियुक्ति के निराकरण के लिये शिविर का आयोजन कर नियुक्ति के प्रावधानों से अवगत कराया गया था। इसी तारतम्य में श्रीमती सुशीला चौहान को विकास खण्ड कार्यालय झाबुआ, मित्तल सिगाड़िया को सीनियर अजजा बा. छात्रावास परवलिया एवं मनोज मुणिया को सीनियर अजजा बा. छात्रावास कुकड़ीपाड़ा में नियुक्ति दी गयी। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी साथ ही मेहनत एवं लगन से विभागीय कार्यों को सम्पादित करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा एवं राघवेन्द्र सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे।
