मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
रीवा सम्भाग में पुलिस द्वारा आयोजित विंध्य पुलिस सम्मान अवार्ड 2024 में सतना जिले के नागौद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विदिता डागर आईपीएस को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिरीक्षक रीवा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा के द्वारा विंध्य सम्मान पुलिस अवार्ड 2024 का दिया गया। साथ ही शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि विदिता डागर आईपीएस अधिकारी के द्वारा अधिकार क्षेत्र में हर अपराधिक मामले में त्वरित संज्ञान लेकर कार्यवाही की जाती है जिसकी प्रशंसा जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम जनमानस में की जा रही है।
