अमरपाटन के बिगौड़ी में धड़ल्ले से चल रहा खनन, 20 दिन जारी है धरना | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

अमरपाटन के बिगौड़ी में धड़ल्ले से चल रहा खनन, 20 दिन जारी है धरना | New India Times

मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र के ताला अंतर्गत ग्राम बिगौड़ी में पिछले 20 दिनों से किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है मांग है कि उत्खनन लीज को रहवासी इलाके से निरस्त किया जाए मगर 20 दिन से चल रहे इस धरने की किसी ने अब तक सुध नहीं ली, किसानों का धरना दिन प्रतिदिन उग्र होता जा रहा है बीते कल किसानों के समर्थन में पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल भी पहुंचे जिन्होंने प्रशासन से बात कर लीज निरस्त करवाने के आश्वासन दिया है मगर सवाल दिन जारी इस धरने से प्रशासन अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ रहा है। गौरतलब हो कि वर्ष 2012 में सोमेंद्र सिंह के नाम इसकी लीज हुई थी पर अब सोमेंद्र सिंह इस दुनिया में नहीं रहे आखिर कौन इस लीज का संचालन कर रहा है क्या इस बात की जानकारी प्रशासन को है भी या नहीं ये बड़ा सवाल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version