टिकट के लिए पैसा नहीं था, तो ट्रेन के बोगी के नीचे पहिये के पास बैठ कर एक शख्स ने किया 250 किलोमीटर का सफर | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241227-WA0061.mp4
New India Times

मध्य प्रदेश में इटारसी से जबलपुर आने वाली दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के S-4 बोगी के नीचे पहिये के पास बने ट्राली में एक व्यक्ति ने बैठ कर 250 किलोमीटर का सफर किया। इसका खुलासा तब हुआ जब जबलपुर में प्लेटफॉर्म पर ट्रेन की रोलिंग परीक्षण के दौरान आउटर पर जांच के दौरान रेलवे के कर्मचारियों को S-4 बोगी के नीचे ट्राली पर एक व्यक्ति लेटा हुआ नजर आया। रेलवे कर्मचारियों के होश उड़ गये। कर्मचारियों ने उसे वहां से निकाला।पूछताछ के दौरान शख्स ने बताया कि टिकट के लिए पैसा नहीं था। इसलिए सफर के लिए यह खतरनाक रास्ता अपनाना पड़ा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version