मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

राज्यपाल ने डॉ घनश्याम दास अग्रवाल व समीर शुक्ला आईएएस को जनपद रत्न से किया सम्मानित | New India Times

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाहजहांपुर पहुंचीं, यहां आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस एवं 28 व जनपद रतन अलंकरण में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

वह हेलीकॉप्टर से शाहजहांपुर पहुंचीं और कार द्वारा अटल बिहारी ऑडिटोरियम में जनपद रत्न अलंकरण कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डॉक्टर घनश्याम दास अग्रवाल व समीर शुक्ला IAS को जनपद रत्न से सम्मानित किया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद से जुड़ी हुई प्रतिभाओं को जनपद रत्न से सम्मानित किया जाता है।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की प्रेरणा से वर्ष 1997 से शुरू हुआ और प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

हेलीपैड पर वित्तीय संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाल उड़कर सम्मानित किया।

विधायक अरविंद सिंह, सांसद अरुण सागर, महापौर अर्चना वर्मा, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, विधायक चेतराम सिंह, विधायक सलोन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, एमएलसी सुधीर गुप्ता, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, K,C मिश्रा जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने राज्यपाल का स्वागत किया।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एसo, एसपी सिटी संजय कुमार नगर आयुक्त डॉ विपिन मिश्रा, सीडीओ अपराजिता सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं आम जनमानस के साथ भाजपा के तमाम नेता व कार्य करता रहे मौजूद।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.