मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

सिविल अस्पताल अमरपाटन का औचक निरीक्षण करने आज चार विभाग के संयुक्त संचालक रीवा से अमरपाटन पहुंचे थे । जहां पर उनके द्वारा सिविल अस्पताल अमरपाटन का औचक निरीक्षण कर डिलीवरी वार्ड से लेकर नव निर्मित अस्पताल की बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 में आयोजित जनकल्याण शिविर में शामिल हुए थे जहां इस शिविर के माध्यम से चारों संयुक्त संचालकों ने लाड़ली लक्ष्मी बहन प्रधानमंत्री आवास स्वास्थ्य योजना सहित कई योजनाओ का प्रमाण पत्र हितग्राहियों को वितरित किया। इस दौरान उनकी समस्याएं भी सुनी है।

इस जन कल्याण शिविर में नगरीय प्रशासन के संयुक्त संचालक आर एस मंडलोई, महिला एवं बाल विकास के संयुक्त संचालक उषा सिंह सोलंकी, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक एस के त्रिपाठी स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉक्टर पी एल नामदेव वही पीआईयू के सी जे एस बघेल द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी हितग्राहियों को दी वही सभी विभागों की बैठक भी ली। इस दौरान परियोजना अधिकारी नागेंद्र तिवारी, सीएमओ सुषमा मिश्रा, सीनियर डॉक्टर भीम गोपाल सिंह भदौरिया, सांसद प्रतिनिधि दिनेश शुक्ला उपस्थिति रहे।
