आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में मूलभूत जन समस्याओं को लेकर आमरण अनशन प्रारंभ | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में मूलभूत जन समस्याओं को लेकर आमरण अनशन प्रारंभ | New India Times

आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर किसान विंग के जिलाध्यक्ष अर्जुन दहिया का अनिश्चितकालीन आमरण प्रारंभ हुआ। आमरण अनशन की शुरूआत शहीदे आजम भगत सिंह जी की प्रतिमा में सामूहिक माल्यार्पण करने के उपरांत जिला अध्यक्ष डॉ अमित सिंह ने अनशन कारी अर्जुन दाहिया को तिलक एवं माल्यार्पण कर आमरण अनशन में बैठाया।

मुख्य मांगें:
1. सतना जिले के सभी शासकीय स्कूलों के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण एवं शौचालय व्यवस्था।
2. सतना जिले के ग्राम पंचायतों में आवारा पशुओं की समस्या का समाधान और पशु तस्करी पर रोक।
3. जिले में जल चुके ट्रांसफार्मर का प्रतिस्थापन और मनमानी बिजली बिल पर रोक।
4. किसानों को समय पर उर्वरक की आपूर्ति।
5. ग्राम पंचायतों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।
6. धान के समर्थन मूल्य को ₹3100 और गेहूं के समर्थन मूल्य को ₹2700 किया जाए।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि यदि इन मांगों का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो पार्टी और तीव्र आंदोलन की योजना बनाएगी। अनशन कारी किसान विंग के जिलाध्यक्ष अर्जुन दाहिया ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में आमरण अनशन कोरीगवा में किया गया था उस दौरान आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक हमारी मांग पूरी नहीं हुई इसलिए मजबूरन अनशन के लिये बाध्य होना पड़ा।

इस दौरान प्रदेश संयुक्त सचिव महिला विंग सीता सिंह, जिला उपाध्यक्ष क्रमशः रोहित पाण्डेय, सुखेन्द्र सिंह,जिला सचिव अनिल गर्ग,जिला संयुक्त सचिव क्रमशः विजय शंकर द्विवेदी,मनीष प्रताप सतनामी, पंकज उपाध्याय,सुनील सिंह परिहार, ओ.बी.सी. विंग के जिलाध्यक्ष इंजी नरेंद्र कन्नौजिया, एस सी विंग जिला उपाध्यक्ष रामकलेश साकेत, यूथ विंग जिला अध्यक्ष हर्ष बागरी, विजय सिंह,सुरेंद्र पाण्डेय, पूर्व मीडिया प्रभारी दीपचंद गुप्ता, एस सी विंग के संयुक्त सचिव शिवनारायण दाहिया, देवीदयाल सोनी, नीलेश प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, अमीर साकेत, रामनारायण यादव, राजकुमार यादव, पुष्पराज साकेत, सतानंद सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version