निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
आज समाजवादी पार्टी कार्यालय इटवा में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के खिलाफ देश के गृह मंत्री द्वारा विवादित बयान दिए जाने पर काला पट्टी बांध कर और नारेबाजी करके उनके इस्तीफा देने और देश से माफी मांगने को लेकर विरोध प्रकट किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव बेचई यादव, विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान, महासचिव अब्दुल लतीफ, जिला उपाध्यक्ष कमाल अहमद, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष बबलू पाठक, सेक्टर प्रभारी दिनेश मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड नूर आलम, ब्लॉक अध्यक्ष इटवा सुनील यादव, अल्पसंख्यक जिला महासचिव करम हुसैन, महेंद्र यादव, राजीव श्रीवास्तव, अमरुल्लाह, सरोज राइनी, मो कलाम, अख्तर राइनी, पाले मिश्रा, रशीद अहमद, इसरार राइनी आदि मौजूद रहे।
