पुलिस ने बैंकिंग सुरक्षा को लेकर राखी पैनी नज़र | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

पुलिस ने बैंकिंग सुरक्षा को लेकर राखी पैनी नज़र | New India Times

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा शहजादपुर चौकी इंचार्ज रवीश कुमार द्वारा बैंकिंग सुरक्षा को लेकर गंभीर दिखे। भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, ओरिएंटल बैंकों की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए क्षेत्र में भ्रमण करते दिखाई दिए। शुक्रवार को पुलिस की ओर से बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों ने अपने अपेन क्षेत्र के बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा की जांच की। बैंक पहुंची पुलिस ने सुरक्षा यंत्रों जैसे सीसीटीवी कैमरा, सायरन आदि को देखा और बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी ली। इस दौरान बैंक में बिना काम मौजूद लोगों से पूछताछ की। एटीएम व ग्राहक सेवा केंद्रों की भी सुरक्षा का जायजा लिया।

By nit

Exit mobile version