ग्राम सभा सरपतहा में विकास कार्यों का पोल खोलता टूटे हुए नाली का टूटा हुआ ढक्कन | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

ग्राम सभा सरपतहा में विकास कार्यों का पोल खोलता टूटे हुए नाली का टूटा हुआ ढक्कन | New India Times

गोरखपुर जिले के कैंम्पियरगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सरपतहा में नवडीहवा टोला पर पशुपति चौरसिया के घर के बगल में गांव से पानी का नली गया है जिसका ढक्कन कई महीनों से टूटा पड़ा है। और वहां नाली के पानी का जमाव हुआ है। जिसमें कीड़े उत्पन्न हो गए हैं और दुर्गन्ध भी आता है। वहां कूड़ा भी इक्कठा हुआ है जिससे खतरनाक बीमारी होने का खतरा लोगों में बना हुआ है।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241216-WA0138.mp4

ग्रामीणों का कहना है कि कोई जन प्रतिनिधि या कोई सफाई कर्मी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अभी हाल ही में बने इस नाली में जमकर अधिकारियों द्वारा घोटाला हुआ है। बेहद खराब सामग्री से बने इस नाली और उसके ढक्कन से यह साबित हो रहा है। अगर अच्छे से बना होता तो इतने जल्दी नहीं टूट जाता। ग्रामीण का मांग है कि जल्द से जल्द इसकी साफ सफाई हो और ढक्कन लगे उसके साथ साथ भ्रष्ट अधिकारियों का जांच हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version