मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने शहर स्थित खिन्नी बाग रामलीला मैदान में भव्य त्रिशूल दीक्षा एवं भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया।कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर में मुख्य वक्ता मोहन सिंह सोलंकी क्षेत्रीय संगठन मंत्री, मेरठ क्षेत्र, कार्यक्रम अध्यक्ष अंशुमान सिंह (मौसी), मुख्य अतिथि डॉक्टर जसमीत साहनी, विशिष्ट अतिथि सत्यम इंपीरिया होटल स्वामी के नाम दर्शाए गए हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में त्रिशूल वितरित किए गए उसके बाद नगर में शौर्य यात्रा निकाली गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही।
