विधायक चेतराम, एम एल सी सुधीर गुप्ता ने 151 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, डीएम, एसपी, सीडीओ सहित अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विधायक चेतराम, एम एल सी सुधीर गुप्ता ने 151 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, डीएम, एसपी, सीडीओ सहित अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं | New India Times

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दूसरे चरण में विधानसभा पुवायां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 151 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न। भाजपा विधायक चेतराम एमएलसी सुधीर गुप्ता ने नवविवाहित जोड़ी को दिया आशीर्वाद

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश एस सीडीओ अपराजिता सिंह, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, उप जिलाधिकारी पुवायां संजय कुमार पांडे, सीओ पुवायां सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधियों को नव विवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाहित योजना यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण काशी योजना है जिसमें गरीब बेटियों के विवाह के लिए सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाती है पहले के समय में गरीबों के कारण कन्या के जन्म को एक अभिशाप समझा जाता था गरीब माता-पिता के लिए एक बेटी का विवाह करना बहुत बड़ा काम था मुख्यमंत्री जी ने हर गरीब बेटी के लिए योजना चलाई है अब मां-बाप को बेटियां बोझ नहीं लगती।

एमएलसी सुधीर गुप्ता ने कहा कि इससे पूर्व भी शादियों का आयोजन जनपद में किया गया है इसी तरह का अन्य विधानसभा में भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा सरकार द्वारा सहायता प्रदान कर उनका विवाह कराया जाता है उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को दंपति जीवन की शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पहले यह कार्यक्रम मुख्यालय पर होता था विधायक जी के प्रयासों से यह कार्यक्रम पुवायां विधानसभा में आयोजित किया जा रहा है जिससे लोगों को आने-जाने सहित अन्य कार्य भी सुविधाजनक रूप से  हो सके, सभी को नए जीवन में प्रवेश करने के लिए जिलाधिकारी ने शुभकामनाएं तथा बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version