भाजपा बूथ अध्यक्षों का हुआ सम्मान, बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी, 15 तक तस्वीर होगी साफ | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा बूथ अध्यक्षों का हुआ सम्मान, बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी, 15 तक तस्वीर होगी साफ | New India Times

भारतीय जनता पार्टी का चुनाव संगठन पर्व-2024 के माध्यम से होना सुनिश्चित किया गया था, जिसके अंतर्गत बूथ स्तरीय समितियों के गठन पश्चात उनके ऑनलाइन फीडिंग कर प्रदेश को भेजना था, जिसमें प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष सहित समिति के गठन में प्राथमिकता से तीन महिलाओं को रखना अनिवार्य था। इस प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद मंडल अध्यक्षों के नाम पर जिला स्तर पर स्थानीय प्रमुख पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से जिला कार्यालय में रायसुमारी की गई इसी क्रम में आज स्थानीय मंगल भवन जुन्नारदेव में जुन्नारदेव नगर मंडल अध्यक्ष के पद के नाम हेतु रायसुमारी एवं बूथों पर बने नए मंडल अध्यक्षों का सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें पर्ची से गुप्त मतदान कर बूथ अध्यक्षों ने अपने मंडल अध्यक्ष का चयन किया।

इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद जिला स्तरीय पदाधिकारीयों से चर्चा कर प्रदेश स्तर पर मंडल अध्यक्ष का नाम तय होना है, आज की बूथ अध्यक्षों की राजकुमारी में संगठन पर्व के पर्यवेक्षक व जिले के संगठन पर्व सहप्रभारी चौरई के पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे व नगर मंडल के प्रभारी टीकाराम चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, जिला मंत्री दर्शन मिगलानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महामंत्री प्रवीण सोनू चौहान, पार्षद संजय जैन, शरद कुरोलिया एवं समस्त बूथ अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे, मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष का लगभग नाम 15 तारीख तक तय हो सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version