मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विश्व शौचालय दिवस समापन एवं मानव अधिकार दिवस पर विकास सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर, जनपद में हमारा शौचालय हमारा सम्मान थीम पर आधारित 19 नंबर से 10 दिसंबर तक मनाए गए विश्व शौचालय दिवस के समापन पर सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचायल स्वच्छता के लिए चयनितों 46 लोगों को जिलाधिकारी ने शाल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
जिलाधिकारी ने कहा की सभी लोग अपने अपने गांवों को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाए, गांवों को स्वच्छ बनाने में लोगों का सहयोग लिया जाए, पेड़ पौधे लगाकर हरियाली तैयार की जाए जिससे गांव और भी सुंदर लगे और सभी लोगों को गांव के प्रवेश द्वारों एवं मुख मार्गों पर हरे भरे पेड़ लगाकर गांव को सुंदरता बढ़ाने का कार्य करना चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी अपराजिता सिंह ने कहा कि गांव को साफ सुथरा बनाने में ग्राम प्रधान मेन इंजन का कार्य करें सभी ग्राम प्रधान यहां से प्रेरणा लेकर जाएं और गांव वालों को प्रेरित कर अपने-अपने गांव को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाएं, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने से लोगों को रोका जाए उन्होंने कहा कि गांव के लोगों में जागरूकता लाकर घर एवं गांव साफ सुथरा एवं सुंदर करें जिससे गांव में बीमारियां नहीं पनपेगी।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित ग्राम प्रधान पंचायत सचिव, केयर टेकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
