नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

भारतीय कपास फेडरेशन ने जलगांव जिले के 15 ब्लॉक में से 11 में सरकारी कपास खरीद केंद्र शुरू करने की घोषणा की है। केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने संसद के शीत सत्र के दौरान कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से CCI के केंद्र शुरू कराने संबंधी मांग की थी। शेंदुर्णी, जामनेर, बोदवड़, भुसावल, चोपड़ा, पाचोरा, चालीसगांव, जलगांव, धरणगांव, एरंडोल, पारोला में सरकारी रेट पर कपास की खरीद की जाएगी। इन केंद्रों को संचालित करने वाले अफसरों के नाम की सूची हमने खबर में प्रकाशित की है ताकि किसानो को सुविधा हो।

साथ हि CCI किस पैमाने पर कैसी कपास खरीद सकती है। किसानों को कपास के लिए प्रति क्विंटल क्या दाम मिलेगा इसकी जानकारी देने वाला बैनर किसान खबर में पढ़ सकते है। जमीनी सच्चाई यह है कि व्यापारियों ने दो महीने पहले हि 5000 से 6500 के दाम पर कपास खरीद शुरू करवा दी है। CCI को देने के लिए किसानों के पास अब कपास बचा कहा है। बीजेपी राज्य में विधानसभा का चुनाव जीतने में व्यस्त रही आखिरकार इस मुद्दे को मंत्री महोदया को संसद में उठाना पड़ा। ज्ञात हो कि MSP के लिए उत्तर भारत के कई राज्यों से किसानों ने दिल्ली की ओर कूच की है।
टेक्सटाइल पार्क की मांग: उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव धूलिया मे कपास की पैदावार माकूल है। 2012 मे कपास को 7 हजार का दाम मिलना था जो जुमला निकला। फिर बनाएंगे टेक्सटाइल पार्क टाइप बयान चलाए गए वो भी झूठ साबित हुए। किसान मांग कर रहे है कि मंत्री रक्षा खडसे टेक्सटाइल पार्क का विषय सीधे केंद्र सरकार की ओर से सुलझाए।
