खनिज विभाग दल द्वारा अवैध रेत खनन पर की गई छापामार कार्रवाई | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

खनिज विभाग दल द्वारा अवैध रेत खनन पर की गई छापामार कार्रवाई | New India Times

कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देशन में खनिज विभाग दल द्वारा छापामार कार्रवाई कर विकासखण्ड लहार के गुरीला में सिंध नदी में रेत के अवैध उत्खनन में लगी एक पनडुब्बी को मौके पर जप्त किया गया। जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 07 दिसंबर 2024, दिन शनिवार की रात्रि में खनिज विभाग दल विकासखण्ड लहार के गुरीला में पहुंचा। निरीक्षण के दौरान सिंध नदी में रेत का बिना अनुमति खनन कार्य हेतु लगी एक पनडुब्बी मौके पर पाई गई। पनडुब्बी को मय समान जप्त कर थाना लहार की अभिरक्षा में रखवाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version