भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को किया गिरफ़्तार  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को किया गिरफ़्तार  | New India Times
 साइबर  क्राइम पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है जो आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था।

साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार बीते दिनो श​शिकांत चौबे ने एक लि​खित आवेदन सौंपा था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने आपको एसबीआई बैंक का अधिकारी बताकर फोन पर आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर खाते से 18 हजार 995 रुपए निकाल लिए थे। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। जांच के दौरान मुख्य आरोपी फर्जी सिम बेचने वाले मोहम्मद शाकिब रहमान पुत्र मतिउर रहमान (23 वर्ष) निवासी पुराना टोला साहिबागंज थाना विश्वविद्यालय भागलपुर बिहार, को हिरासत में लेकर जब उससे पूछताछ की गयी उस ने बताया कि उसने एक महिला की फोटो का इस्तेमाल करके आरोपी को 5 हजार रुपए में सिम बेची थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version