मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे विधायक कार्यालय पांढुर्णा में पांढुर्णा कांग्रेस कमेटी द्वारा विशेष बैठक रखी गई जहाँ बैठक के पूर्व संगठन पदाधिकारियों द्वारा भारतिय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी के छाया चित्र पर माल्यर्पण कर नमन किया गया। तत्पश्चात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त पांढुर्णा जिला कांग्रेस प्रभारी श्री रामू टेकाम एवं सहप्रभारी सुश्री मेघा परमार जी पांढुर्णा जिला कांग्रेस प्रभारी श्री गंगाप्रसाद तिवारी जी का आगमन हुआ साथ ही मप्र कांग्रेस महासचिव श्री जतन उईके जी पांढुर्णा विधायक श्री नीलेश उइके जी जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री आनंद बक्षी जी ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी संगठनों को मजबूत करने एवं उनके कार्यशैली को पदाधिकारी को लेकर चर्चा की ताकि कांग्रेस को मजबूत बनाया जा सके।

इस बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तूमड़ाम, उपाध्यक्ष श्री भीमराव वालके, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सुरेश झलके, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे, सौसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ यमदे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े, महिला ब्लाक अध्यक्ष श्री शारदा धूमाल उपस्थित रहे। इनके अलावा पांढुर्णा जिला कांग्रेस पांढुरना, सौसर, नाँदनवाड़ी, बड़चिचोली क्षेत्र के ब्लॉक एवं नगर की सभी वरिष्ठ, युवक, किसान, सेवादल, महिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ NSUI के पदाधिकारी, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

