संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आज सीएसपी इंदरगंज श्री अशोक सिंह जादौन द्वारा थाना पड़ाव में गर्ग कोचिंग क्लास पर सायबर क्राइम के संबंध में जागरूकता सेमीनार लिया, जिसमें सायबर टीम के उप निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा द्वारा डिजिटल अरेस्ट, पेमेंट ऐप के उपयोग संबंधी सावधानी, सहित अन्य फ्रॉड के तरीकों पर चर्चा की जाकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी पड़ाव सन्तोष भदौरिया उपस्थित रहे।
