जनसुनवाई के भी दिन बंद रहती है ग्राम पंचायत सिलारी, पंचायत मंत्री ने दिए थे जिला सीईओ को जांच के आदेश | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

जनसुनवाई के भी दिन बंद रहती है ग्राम पंचायत सिलारी, पंचायत मंत्री ने दिए थे जिला सीईओ को जांच के आदेश | New India Times

मध्य प्रदेश सरकार एवं शासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं की ग्राम स्तर से लेकर शहर स्तर के आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिस प्रकार से मंगलवार का दिन जनसुनवाई के लिए घोषित कर सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को सभी विभागों को निर्देश है की प्रत्येक व्यक्ति की हर एक समस्याओं का लिखित आवेदन लेकर उनकी समस्याओं का निराकरण सात दिवस के अंदर किया जावे जिसको लेकर शासन एवं सरकार द्वारा सख्त निर्देश भी दिए गए हैं जिसमें लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश से दिए गए मगर शासन एवं सरकार की इस नीति को सागर जिले के देवरी जनपद पंचायत के अधिकारी द्वारा ठेंगा दिखाने का काम किया जा रहा है एवं सरकार सरकार के पंचायत मंत्री के ही आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है।

हम बात कर रहे हैं देवरी जनपद की ग्राम पंचायत सिलारी की जिस पंचायत के सचिव दिनेश पारासर जो पूर्व समय से ही जहां-जहां पंचायत में रहे हैं वहां अनियमितताओं को लेकर चर्चा में रहते हैं ऐसे ही ग्राम पंचायत सिलारी में ढेर सारी अनियमितताओं को लेकर चर्चा में बनकर रह गए हैं ग्राम पंचायत  सचिव दिनेश पारासर जिन पर ग्राम पंचायत के सैकड़ों लोगों ने गाली गलौज करने एवं अभद्रता करने व ग्राम पंचायत में महीने में सिर्फ 1-2 दिन आने व पंचायत भवन जनसुनवाई के दिन भी नहीं खोलने सम्बंधित  शिकायत पंचायत मंत्री पहलाद पटेल देवरी एसडीएम, जनपद सीईओ देवरी, से की गई थी जिसके बाद पंचायत मंत्री ने जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर पंचायत सचिव को सिलारी पंचायत से हटाकर उसके खिलाफ जिला सीईओ को जांच के आदेश जारी कर जनपद पंचायत ऑफिस में अटैच करने का आदेश दिया गया था।

जिला सीईओ ने देवरी सीईओ को पत्र जारी कर लापरवाह सचिव को जनपद पंचायत में अटैच करवाया था मगर देवरी के अधिकारियों की मिली भगत के कारण जांच में ढेर सारी अनियमितता होने के बाद भी  सचिव को जांच में सही सावित कर दिया गया ओर उसी पंचायत में बापिस भेज दिया गया जहा से मध्य प्रदेश सरकार की पंचायत मंत्री ने हटाने के निर्देश दिए थे इससे यह स्पष्ट उजागर होता है कि मध्य प्रदेश की सरकार के पंचायत मंत्री के आदेश की भी खुलेआम खुलेआम धज्जीयां उड़ाने में उनके ही विभाग के अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है सैलरी ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन पहले भी भारी समस्या से जूझ रहे थे अब पुनः उसी लापरवाह सचिव के आने के बाद समस्याओं से ही जूझ रहे हैं पहले जैसे ही सचिव का बर्ताव ग्राम पंचायत के लोगों से जारी है ओर शासन के निर्देशानुसार दिन मंगलवार को जनसुनवाई के दिन भी ग्राम पंचायत भवन बंद रहता है महीने में 20 से 25 दिन पंचायत भवन में ताला लगा रहता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version