पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:
आज तुलसी विहार कॉलोनी में सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। सभी कॉलोनी के वरिष्ठ जन एवं महिलाओं ने मिलकर भूमि पूजन किया और मंत्री जी ने कहा की जल्दी आपकी जो समस्याएं थी अब वह दूर हो जाएंगे और रोड बनने के बाद आम नागरिकों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। पूजन करने के उपरांत सभी ने मंत्री जी का स्वागत किया तथा एक दूसरे को बधाई दी। सभी ने स्वल्पाहार भी किया।
