मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुर्णा में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अन्य छात्र हित संगठनों के साथ जिला अध्यक्ष कलेक्टर महोदय को विज्ञापन प्रेषित कर विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के साथ सड़कों पर आकर अपनी बात मनवाने पर मजबूर होने पर पांढुर्णा जिले में पूर्व से ही एमपीपीएससी तथा अन्य परीक्षाओं का सेंटर पांढुर्णा में पूर्व से ही चला आ रहा है किंतु इस बार परीक्षा केंद्र सूची से पांढुर्णा का नाम हटा दिया गया है। वहीं पांढुर्णा में दैनिक अखबारों के माध्यम से पांढुरना जिले वासियों को यह ज्ञात हुआ है कि इसका मुख्य कारण जिला प्रशासन द्वारा डेढ़ वर्ष में भी स्ट्रांग रूम की सुविधा नहीं बन पाई है।
छात्रों की और अभिभावक में काफी नाराज़गी व्याप्त है पांढुर्णा जिले में पूर्व में भांति इस बार होने वाली एमपीएससी परीक्षा जो फरवरी माह में वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली है। उसमें पांडुरना को सेंटर दिलाया जाए तथा पांढुर्णा जिले के छात्रों की परीक्षा भी यहीं पर कराया जाए ऐसा पांढुर्णा जिले में पूर्व की भांति एमपीपीएससी सेंटर यथावत किया जावे। अन्यथा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अन्य छात्र एक संगठन के साथ विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को सड़कों पर आकर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
