सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में मनाया गया वार्षिक उत्सव हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से, बच्चों के टैलेंट देख माता-पिता रह गए दंग | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में मनाया गया वार्षिक उत्सव हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से, बच्चों के टैलेंट देख माता-पिता रह गए दंग | New India Times

मेघनगर के प्रसिद्ध सेंट अर्नाल्ड स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कि गई। मुख्य अतिथि तहसीलदार श्रीमती ममता मिमरोट, थाना प्रभारी के, एल, वारकड़े, मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश, प्रोविशियल फादर मारिया पॉल राज, बी, ई, ओ, एन,एस, नायक, सुपीरियर फादर कश्मीर डामोर, विकार जनरल,  फादर थॉमस पी, ए, मेनेजर फादर डिमेलो, प्राचार्य एंड्रयूज लोबू सिस्टर दीपा, पार्षद शायदा भाबर, जेम्स पाल, सरपंच सुमित्रा मचार, आदी ने दीप प्रचलित किया।

सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में मनाया गया वार्षिक उत्सव हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से, बच्चों के टैलेंट देख माता-पिता रह गए दंग | New India Times

मेघनगर सेंट अर्नोल्ड विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया लाईट डेकोरेशन मंच पर झिलमिलाती दूधिया रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में स्कूल के टैलेंटेड नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ बड़े स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया तो वहां उपस्थित दर्शक बने माता-पिता एवं परिजनों ने दांतों तले उंगलियां दबाई। प्राचार्य फादर एंड्रयूज लोबू ने स्कूल में कि गई साल भर की सभी गतिविधियों से अवगत कराया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241130-WA0181.mp4
New India Times

मेघनगर सेंट अर्नोल्ड स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों में अच्छी पढ़ाई के साथ-साथ खेल कुद एवं कला का हैरत अंगेज प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा विद्यालय के बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाते हुए फर्राटेदार इंग्लिश बोलना एवं हैरत अंग्रेज कलाओं का प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर तैयार किया।

सेंट अर्नोल्ड स्कूल मेघनगर में मनाया गया वार्षिक उत्सव हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से, बच्चों के टैलेंट देख माता-पिता रह गए दंग | New India Times

रात्रि में आयोजित ठंडी ठंडी हवाओं के चलते बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच से एक से बढ़कर एक देश भक्ती एवं रिमिक्स गितो पर प्रस्तुतियां दी तो ठंडी हवाओं का एहसास भी नहीं हुआ। गत वर्ष कक्षाओं मे रैक में रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया

माता पिता परिजन देर रात्रि तक डटे रहे बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन करने पर खूब तालियां बटोरी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे मेघनगर रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा, कुसुम सोलंकी, पत्रकार रहीम शेरानी, राजेंद्र सोनगरा, फारुख शेरानी, मनिष गिरधाणी, प्रकाश भंडारी, मनिष नाहटा, जियाउल हक कादरी, निमिष नहाटा, प्रकाश प्रजापत, भूपेंद्र बरमडलिया संदीप खत्री, लोहीत झामर, आदी  उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version