30 नवम्बर को विशाल धम्म चारिका पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

30 नवम्बर को विशाल धम्म चारिका पद यात्रा कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

29 नवम्बर को विकास खण्ड जंगल कौड़िया के ग्राम पंचायत जिन्दापुर के अखंड शक्ति इंटर कॉलेज में धम्म चारिका पदयात्रा की तैयारी को लेकर जंगल कौड़िया के विभिन्न गांव के लोगों को किया गया जागरूक। 30 नवंबर को एक विशाल धम्म चारिका पदयात्रा में सारनाथ से चलकर के कुशीनगर के रास्ते 200 बौद्ध भिक्षु जनपद गोरखपुर के विभिन्न स्थानों, चौरी चौरा, रानी डीहा, राप्ती नगर होते हुए अखंड शक्ति इंटर कॉलेज जिन्दापुर गांव में धम्म देशना व रात्रि विश्राम का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे उपासक उपाशिकाएं शामिल होंगे।

कार्यक्रम के संयोजक मोलई प्रसाद जी के द्वारा जंगल कौड़िया के जिन्दापुर, डीहा घाट, मैनाभागर, कुशहरा, सिंहोरवा, चिऊटीजाम, मीरपुर, दहला विभिन्न गांव के लोगों को विशाल धाम चारिका में भाग लेने के लिए जागरूक किया गया जागरूकता कार्यक्रम में मोलई प्रसाद, राजकुमार, सोमनाथ, पिंटू कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, राजू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version