शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति करें जन जागरूकता चौपाल: जयप्रकाश शर्मा | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति करें जन जागरूकता चौपाल: जयप्रकाश शर्मा | New India Timesशासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं को धरातल के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम आप सभी समाज सेवी छात्र छात्राएं कर सकती हैं, यह बात रौन के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक बिध्यालय में म.प्र.जन अभियान परिषद के ब्लाक समन्वयक श्री जयप्रकाश शर्मा ने छात्रों से कही। उन्होंने कहा कि आप समाज सेवी की हैसियत से गरीब परिवारों को वंचित योजनाओं का ग्राफ बताकर उनके घर खुशियां ला सकते है।  इसलिये संचालित सभी योजनाये वंचितों तक पहुचायें एवं उन्हें लाभ दिलाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि आप अपनी पंचायतों में दिसम्बर महिने में अलग अलग तारीखों पर जन चौपालों का आयोजन करें। जिसमें 5 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस, 9 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस,10 दिसम्बर को मानव अधिकार दिवस पर चौपालों का आयोजन करें।​शासन द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति करें जन जागरूकता चौपाल: जयप्रकाश शर्मा | New India Timesइसी क्रम में बी.एस.डब्ल्यू. छात्र श्री जितेन्द्र सिहं चौहान ने सभी छात्र छात्राओं को दिसम्बर महिने का असाइनमेंट पढकर बताया एवं उस पर कार्य करने की योजना को विस्तार से बताया और कहा जो छात्र इस बर्ष उत्कृष्ट कार्य करेगा उसे साल के अंतिम महिने में सम्मानित किया जायेगा।

इस अवसर पर मेंन्टर्स श्री हरीबाबू शर्मा निराला, श्री अनिल बौहरे, श्री प्रेमनारायण बरूआ, श्रीमती निशा राजावत,  श्री रामबीर सिहं राजावत,  बी.एस.डब्ल्यू. छात्र श्री उदय सिहं चौहान, मेघ सिंह,  श्रीमती मिथलेश चौहान, श्रीमती पिंकी राजावत, श्रीमती कविता यादव आदि छात्र छात्रायें उपस्थित रहीं।

By nit

Exit mobile version