पिछोर तिराहे पर स्थित SBI–ATM को चोरों ने बनाया निशाना, ATM मशीन को उखाड़ कर ले गए चोर | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पिछोर तिराहे पर स्थित SBI–ATM को चोरों ने बनाया निशाना, ATM मशीन को उखाड़ कर ले गए चोर | New India Times


डबरा के पिछोर तिराहे पर स्थित एसबीआई एटीएम चोरी की घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को अज्ञात चोर एटीएम मशीन को उखाड़ ले गए। चोरी की यह घटना शराब की दुकान के पास हुई, जहां से एटीएम को ले जाने के बाद अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसमें कितनी राशि थी।

यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि इससे पहले चोर किराने की दुकानों और सूने घरों को निशाना बना रहे थे। एटीएम चोरी का यह दुस्साहस न केवल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि नागरिकों में भी भय और आक्रोश पैदा कर रहा है।

पिछोर तिराहे पर पहले भी एटीएम चोरी की घटना हो चुकी है, जिसमें लगभग 23 लाख रुपये की चोरी हुई थी। इस बार की घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। सिटी पुलिस थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

घटना के बाद ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को अब सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने के साथ-साथ निगरानी तंत्र को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version