समाज जनों ने किया बुरहानपुर नगर निगम का घेराव, कांग्रेस बीजेपी सक्रिय, सरकार सत्ता आपकी फिर कार्य में विलंब क्यों: दत्तू मेढे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

समाज जनों ने किया बुरहानपुर नगर निगम का घेराव, कांग्रेस बीजेपी सक्रिय, सरकार सत्ता आपकी फिर कार्य में विलंब क्यों: दत्तू मेढे | New India Times

उप नगर लालबाग सागर टावर अंतर्गत डॉ बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना कार्य को विलंब लग रहा है। इसके चलते हुए समाज के समस्त सामाजिक राजनीतिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता एक साथ उपस्थिति देकर नगर निगम का घेराव करते हुए तत्काल कार्य को करने के लिए अपील की।  इसके चलते हुए नगर निगम आयुक्त द्वारा शनिवार को वर्कआउट जारी करने का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया, यदि इसके बाद भी कार्य को गति नहीं मिलती है तो समाज उग्र आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम के चलते हुए बाबा साहब के जय घोष लगते रहे पूरा नगर निगम नारों से गूंज उठा।

केबिन में बातचीत के दरमियान पक्ष विपक्ष एवं सामाजिक नेता बैठे हुए थे। इसके चलते हुए भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढे ने कहा कि यहां सरकार सत्ता सब कुछ आपका ?  फिर बाबा साहब के कार्यों को विलंब क्यों लग रहा है ? क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भतीजे एवं बीजेपी के जवाबदार साथी गजेंद्र पाटील द्वारा आश्वासन दिया गया कि अब यह कार्य शीघ्र अति शीघ्र करवाने की जवाबदारी हमारी है। करके दिखायेंगे, जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय रघुवंशी ने भी कहा कि हम भी कंधे से कंधा मिलाकर ये कार्य को पूर्ण करेंगे।

इस दरमियान कमिश्नर के आखरी आश्वासन के साथ में सभी अपनी-अपने घर लौट गए। यहां भारती सोनवाने, सचिन गाढ़े, विजय सावले, मीठाराम ठाकरे विजय मेढे, महिंद्रा सरवड़े,रवि सीगोटिया, विनोद मोर, महिंद्र इंगले, सोनाली चंदन पार्षद, गौतम गवई आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version