कलेक्टर कार्यालय में ली गई भारत के संविधान की शपथ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर कार्यालय में ली गई भारत के संविधान की शपथ | New India Times

शासन के निर्देशानुसार 26 नवम्बर 2024 को “संविधान दिवस” मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार ने संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के महत्व को देखते हुए, वर्ष भर चलने वाले उत्सव को “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” अभियान की टैग लाइन के तहत चलाने का निर्णय लिया है।

कलेक्टर कार्यालय में ली गई भारत के संविधान की शपथ | New India Times

इसी के तहत कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा, जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती ममता चंगोंड, जिला अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा भारत के संविधान की शपथ ली गई।

कलेक्टर कार्यालय में ली गई भारत के संविधान की शपथ | New India Times

हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व– सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए शपथ ली गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version