अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
आज झाँसी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से झांसी आ रही महिला ने रेलवे स्टेशन पर दो बच्चिायों को जन्म दिया। जिसकी सूचना पर पहुंचे डॉक्टर ने उसका परीक्षण किया और उसे उपचार के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर से मुम्बई जा रही ट्रेन क्रमांक 11058 पठान कोठ एक्सप्रेस में एक सज्जन जिसका नाम कमलेश है, अपनी गर्भवती पत्नी गीता के साथ सफर कर रहा थे। सफर के दौरान गीता को अचानक पेट में दर्द हुआ, यह देख कर कमलेश ने किसी प्रकार इसकी सूचना झांसी डिप्टी एसएस और आरपीएफ को दी। सूचना को गम्भीर रूप से लेते हुए डिप्टी एसएस और आरपीएफ रेलवे डॉक्टर के साथ प्लेटफार्म क्रमांक 2/3 पर पहुंचे। ट्रेन जैसे प्लेटफार्म पर पहुंची और कमलेश अपनी पत्नी को लेकर उतरा और डॉक्टर अभी परीक्षणरकर ही रहे थे कि तभी उसने प्लेटफार्म पर दो लड़कियों को जन्म दिया। इसके बाद डॉक्टर ने उसका परीक्षण कर उसे उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया है।
