राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241123-WA0046.mp4
New India Times

22 नवंबर नगर निगम में आयोजित पेंशनर समाज के धरने को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में समर्थन दिया तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित कर्मचारियों की मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी गोरखपुर के प्रतिनिधि के रूप में ज्ञापन लेने आए नायक तहसीलदार भागीरथी सिंह को सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज कर्मचारी और पेंशनर तमाम संगठनों में बंट चुका है जिससे कर्मचारियों की कोई मांगें सुनी नहीं जा रही है मैं समस्त कर्मचारियों से अपील करूंगा कि वह माननीय मुख्यमंत्री जी के मूल मंत्र नारा बटेंगे तो मिटेंगे को आत्मसात करते हुए एकजुट हो, नहीं तो धीरे-धीरे आपकी सारी सुविधाओं को छीन लिया जाएगा और आप इसी तरह गुटों में बट के रह जायेंगे।

परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन देकर दोनों यशस्वी नेताओं से गुहार किया गया है कि वह कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा कर रामराज्य की स्थापना करें।
बैठक को परिषद के संरक्षक अशोक पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने भी संबोधित किया।

धरने में रूपेश कुमार श्रीवास्तव मदन मुरारी शुक्ल, गोविन्द जी, अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनूप कुमार, इजहार अली, राजेश मिश्रा, फूलई पासवान, राजेश सिंह, जामवंत पटेल, डॉ० एस० के० विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, अशोक सिंह, हरेराम यादव, सुभाष चंद्र उपाध्याय,अविनाश कुमार सैनी,उमाशंकर आर्य, सुरेंद्र सिंह, हरिशचंद्र मिश्रा, रणवीर सिंह, रामनरेश कुशवाहा, राम बहादुर त्रिपाठी, तीरथ प्रसाद, आफताब हुसैन, श्रीनिवास श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र सिंह, सुर्यकांत जायसवाल, डीoपoसिंह अर्जुन सिंह, इंजीनियर योगेंद्र सिंह, लखराज, बुधिराम, मोहनलाल आदि कर्मचारी पेंशनर मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version