पत्नी से फोन करा किशोर को बुलाया घर, पिटाई के बाद गर्म सरिया से दाग कर सड़क किनारे फेंका | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241119-WA0093.mp4
New India Times

कोतवाली नगर के मोहल्ला बशीरगंज निवासी मोहम्मद फैसल क्षेत्र के मोहल्ला नाजिरपुरा बागवानी निवासी चांद बाबू के मेडिकल पर पांच वर्षों से काम करता था। मेडिकल पर काम करने के दौरान किशोर का मेडिकल स्टोर संचालक पत्नी से दोस्ती हो गई। इसका चांद बाबू विरोध करता था। इसके बाद भी मामला शांत न होने पर चांद बाबू ने सोमवार शाम को पत्नी से फोन करवाकर किशोर को घर बुलाया।

पत्नी से फोन करा किशोर को बुलाया घर, पिटाई के बाद गर्म सरिया से दाग कर सड़क किनारे फेंका | New India Times

इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। शरीर को गर्म लोहे के सरिया से जलाया गया है। पूरी तरह से तालिबानी सजा देने के बाद सभी ने राम गांव थाना क्षेत्र के बरुआ घाट के पास किशोर को फेंक दिया। फिर सभी फरार हो गए। किसी तरह किशोर जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ पुराने दुकान पहुंचा। यहां से लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात में ही पुलिस ने पहुंच कर जांच की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि घायल के पिता की तहरीर पर चांद बाबू और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version