शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT;
विजयराघवगढ़ तहसील के अंतर्गत इन दिनों कुछ महिलाओं द्वारा फर्जी दवाई पिला कर पैसे वसूल करने के मामले सामने आ रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सुवर्णप्राशन नामक दवाई पिलाकर प्रति हितग्राहियों से 50 रुपये वसूला जा रहा है अंर बताया जा रहा है कि यह शासकीय योजना है, जबकि असलियत यह है की इस दवा से कोई लाभ नही है बल्कि कमाने का जरिया बनाया जा रहा है। यह शासन की योजना भी नहीं है। ऐसे लोगों से सावधान रहें और पुलिस की मदद लेः और अपने बच्चों को सुरक्षित रखें। जब तक इस बात की पुष्टि न हो जाए की शासन द्वारा कैम्प लग रहा है या दवाई पिलाई जा रही है तब तक आप किसी भी के बहकावे में न आएं। बच्चों की सुरक्षा के लिए शासन ऎसे कैम्प लगाती है तो उसका भरपूर प्रचार प्रसार होता है। इस बात की पुष्टि के लिए जिला कलेक्टर या अनुविभागीय अधिकारी से जानकारी जरूर लें और अपराधियों को पुलिस के हवाले करें।
