निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा व उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी के मध्य हुई मारपीट ने पकड़ा तूल | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241114-WA0005.mp4
New India Times

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के तहत मतदान के दिन देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा द्वारा मालपुरा उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी के साथ हुई मारपीट का मामला काफी गरमाया हुआ है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ ने मीणा की गिरफ्तारी की मांग करते ऐलान किया है कि गिरफ्तारी नहीं होने पर वो कल से हड़ताल पर चले जायेंगे। वहीं नरेश मीणा की गिरफ्तारी होने पर करणी सेना सहित अनेक संगठनों ने विरोध करने की घोषणा की है।

निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा व उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी के मध्य हुई मारपीट ने पकड़ा तूल | New India Times

स्टुडेंट्स पोलिटिक्स से निकले नरेश मीणा वारदात वाले गांव में अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हुये हैं। जबकि उन्होंने वीडियो जारी करके अपने अन्य समर्थकों से किसानी हथियार के साथ धरना स्थल पर आने की अपील की है। धरना स्थल पर भारी पुलिस अमले के साथ पुलिस व प्रशासनिक सेवा के आला अधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version