अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

थाना कोहेफिजा पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है जो अपनी गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए चोर बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 28/10/2024 को नयापुरा लालघाटी निवासी तारा ठाकुर पति जगदीश ने कोहेफिजा थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई की शाम लगभग 07.00 बजे गुफा मंदिर रोड लालघाटी पर एक अज्ञात स्कूटर सवार व्यक्ति द्वारा मेरे गले से सोने की चैन छीन कर भाग गया है। जिसपर थाना कोहेफिजा पुलिस ने अपराध क्रमाक 602/2024 धारा 304(2) बीएनएस के मामला दर्ज किया गया।
पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री रियाज इकबाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 03 श्रीमती शालिनी दीक्षित एवं ACP शाहँजानाबाद श्री निहित उपाध्याय के निर्देशन में अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई जिस में टीम के द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही साथ मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर एक युवक को गर्लफ्रेण्ड के साथ खरीदारी करते वक्त बैरागढ बाजार से पकड़ कर जब उस से पूछ ताछ की गई तो उस ने अपना जुर्म कबूल कर लिए। पकड़े गए युवक ने पूछ ताछ के दौरान अपना नीरज भवनानी निवासी गिदवनी पार्क बैरागढ भोपाल को होना बताया।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि गर्लफ्रैण्ड को घुमाने फिराने तथा उसके शौक पूरे करने के लिये इस घटना को अंजाम दिया है।
झपटमारी में प्रयुक्त वाहन एवं छीनी गई सोने की चैन पुलिस ने जप्त की है ।पुलिस आरोपी से शहर में घटी अन्य घटनाओ के बारे में भी बारिकी से पूछताछ कर रही है। जिस में अन्य घटनाओ के खुलासे की सम्भावना है।
