नगर पंचायत पीपीगंज में उगते सूर्य को अर्घ देने को उमड़ा जनसैलाब, व्रतधारी महिलाओं ने उगते सूरज को दिया अर्घ्य | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241108-WA0005.mp4

गोरखपुर जिला के नगर पंचायत पीपीगंज में छठ महापर्व पर शुक्रवार की सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ देने के लिए नगर पंचायत पीपीगंज में स्थित काली मंदिर और वार्ड नंबर 9 भारद्वाज नगर में स्थित झाझवा पोखरे पर भारी संख्या में लोगों उमड़ पड़े। सर्वाधिक सजावट और भीड नगर पंचायत पीपीगंज स्थित कालि मन्दिर पोखरा, हरपुर, झझवा पोखरा और जसवल में राप्ती घाट और भरोहिया में पितेश्वर नाथ मंदिर के देखने को मिला। वही विधायक विधायक प्रतिनिधि रवि प्रताप नारायण सिंह उर्फ दिनेश सिंह के द्वारा व्रत रखी महिलाओं को केला, सेव, दूध, चाय आदि की व्यवस्था की गई है। वही नगर पंचायत पीपीगंज के काली मंदिर और झाझवा पोखरे पर मेले जैसा माहौल देखने को मिला। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने गुब्बारा, मिठाई, जलेबी आदि खरीद कर खुशियां मनाई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने नगर पंचायत एवं गांव के सभी घाटों पर जाकर निरीक्षण किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी घाटों पर उपनिरीक्षक अजीत कुमार यादव, उपनिरीक्षक अनिकेत भारती, उपनिरीक्षक विपिन बिहारी,उपनिरीक्षक अविनाश कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार मिश्रा, कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल केशव बिंद, महिला कांस्टेबल ममता यादव व पीएसी बल व 112 के पीआरबी जवान भीम यादव मौजूद रहे।

नगर पंचायत पीपीगंज में उगते सूर्य को अर्घ देने को उमड़ा जनसैलाब, व्रतधारी महिलाओं ने उगते सूरज को दिया अर्घ्य | New India Times

वही विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रतिनिधि प्रताप नारायण सिंह उर्फ दिनेश सिंह के साथ में घाट पर, चंदन सिंह उर्फ सोनू सिंह, सभासद बृजेश कुमार, सभासद प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार उर्फ साधु चेयरमैन प्रतिनिधि शिवपाल उर्फ गुड्डू रावत, पिकु सिंह, पी एन सिंह, सुनील सिंह, मुन्ना सिंह, मुकेश कुमार रावत पत्रकार और भारी संख्या में भक्तगढ़ मौजूद रहे। वहीं व्रत रखी महिलाए ने उगते हुए सूर्य को अर्घ देती हुए महिलाए सबकी कामना करते हुए अपना व्रत सम्पन्न की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version