अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल की महिला पुलिस ने दो ऐसी लड़कियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो एक व्यक्ति की कुछ फोटो, एवं वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगभग 15 लाख रुपये की ठगी कर चुकी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 6 नवंबर 2024 को फरियादिया उम्र 47 साल निवासी शीतल धाम मिसरोद स्थाई पता जिला नरसिंहपुर द्वारा महिला थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिन ब दिन हमारी आर्थिक स्थिति खराब हेती जा रही थी, तब मैंने अपने पति से पूछा कि घर का सारा पैसा कहां जा रहा है आप क्या कर रहे हो, तब मेरे पति ने बताया कि सौम्या उर्फ रश्मि एवं मोनिका उर्फ रश्मि नाम की दो लड़कियां उसके कुछ फोटो, एवं वीडियो बना लिए हैं जिनको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अब तक लगभग 15 लाख ठग चुकी हैं।
बदनामी के डर से में उनकी डिमांड अभी तक पूरी करता रहा। तब फरियादिया द्वारा सौम्या से संपर्क किया गया जिसने फरियादिया को जान से मारने की धमकी दी जिस पर से महिला थाना में धारा 308 (2) (7), 351(4)3(5) BNS का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा आरोपी युवतियों को गिरफ्तार करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए थे।
उक्त तारतम्य में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्रीमती नीतू ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये ठगने वाली दोनों युवतियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
विवेचना के दौरान महिला थाने की टीम द्वारा सौम्या उर्फ रश्मि को उसके मकान वसुंधरा अपार्टमेंट सुरेंद्र नगर भोपाल से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक वन प्लस कंपनी का मोबाइल 2,40,000/- रुपए जप्त किए गए। साथ ही देर रात मोनिका उर्फ रश्मि ने थाने आकर सरेंडर किया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
