गोवर्धन पूजा पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने गायों को गुण, चना खिला कर किया पूजा | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोवर्धन पूजा पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने गायों को गुण, चना खिला कर किया पूजा | New India Times

गोरखपुर जिले के नगर पंचायत पीपीगंज गोवर्धन पूजा के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत के गौ शालाओं की साफ सफाई कराकर अच्छे ढंग से सजाया गया है।‌ नगर पंचायत के आश्रय स्थल बगहीभारी पीपीगंज में मुख्य अतिथि के नगर पंचायत अध्यक्ष पीपीगंज लक्ष्मण विश्वकर्मा, सभासद बगहीभारी  शिब्बन लाल, पशु चिकित्सा अधिकारी पीपीगंज डॉ सुनील कुमार सिंह उपस्थित थे। सर्वप्रथम गौपूजन कर सभी गोवंशों को चना, गुड़ व केला खिलाया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/11/VID-20241102-WA0044.mp4
New India Times

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने गो सेवा को महान बताया तथा प्राचीन काल से इसके महत्व के बारे में बताया है। वहीं कांजी हाउस पीपीगंज में मुख्य माननीय मंडल अध्यक्ष पीपीगंज राकेश चौधरी व जिला पंचायत के कर निरीक्षक विजय साहनी थे। पशु चिकित्सा अधिकारी पीपीगंज डॉ सुनील कुमार सिंह द्वारा सभी गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कमलेश कुमार वेटरनरी फार्मासिस्ट, दुर्गेश कुमार, शैलेन्द्र गौड़, गुड्डू, श्यामदेव साहनी, महेंद्र मल्ल, दीपू सहित कई लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version