गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और आर्थिक आयाम पर केन्द्रित कार्यक्रम श्री शबरी गौशाला भूरा डाबरा में संपन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और आर्थिक आयाम पर केन्द्रित कार्यक्रम श्री शबरी गौशाला भूरा डाबरा में संपन्न | New India Times

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और आर्थिक आयाम पर केन्द्रित आयोजन जिले की प्रमुख गौशाला में आयोजित किया जाना है। जिसके तहत आज 1 नवम्बर 2024 को श्री शबरी गौशाला भूरा डाबरा में श्री गोवर्धन पूजा एवं गौमाता की पूजा का आयोजन कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य और कलेक्टर नेहा मीना के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और आर्थिक आयाम पर केन्द्रित कार्यक्रम श्री शबरी गौशाला भूरा डाबरा में संपन्न | New India Times

कार्यक्रम का शुभारंभ गोबर से बने श्री गोवर्धन जी की कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया और कलेक्टर नेहा मीना द्वारा पूजा अर्चना एवं आरती कर की गई।

गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और आर्थिक आयाम पर केन्द्रित कार्यक्रम श्री शबरी गौशाला भूरा डाबरा में संपन्न | New India Times

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह वर्ष गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा जिससे आमजन को गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक किया जा सके। इसी तारतम्य में आज गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को सांस्कृतिक महत्व के साथ गाय के आर्थिक महत्व को भी समझाया जा सके। साथ ही गौमय और पंचगव्य के दैनिक जीवन में महत्व को समझाया गया।

गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और आर्थिक आयाम पर केन्द्रित कार्यक्रम श्री शबरी गौशाला भूरा डाबरा में संपन्न | New India Times

कलेक्टर नेहा मीना ने गाय के वैज्ञानिक महत्व को बताते हुए कहा कि गाय का आयुर्वेद के साथ साथ जैविक कृषि में महत्वपूर्ण योगदान हैं, साथ ही वैदिक काल से चली आ रही गायों को दान करने की परम्परा व्यक्ति में समाज कल्याण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के विकास को दर्शाती हैं।

गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और आर्थिक आयाम पर केन्द्रित कार्यक्रम श्री शबरी गौशाला भूरा डाबरा में संपन्न | New India Times

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री द्वारा गौसेवकों मोहन निनामा, सागर, संतोष, श्रीमती भूरीबाई,  दलसिंह भगत,  उत्तम जैन  अभिभाषक को शॉल श्रीफल देकर गौसेवा के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात कैबिनेट मंत्री एवं कलेक्टर द्वारा गौ पूजन कर गौ सेवा हेतु 165 गायों को गुड़ और घास का भोग लगाया गया और गौ शाला का निरीक्षण किया गया।इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ सत्यनारायण दर्रो, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. विल्सन डावर, जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सदस्य वालसिंह मसानिया, सरपंच भूरा डाबरा पंचायत धनसिंह कटारा, सरपंच माछलिया पंचायत  दिनेश वास्केल, सामाजिक कार्यकर्ता पानसिंह राठोड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अमला, गौसेवक, बड़ी संख्या में महिला एवं आमजन उपस्थित रहे।

गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और आर्थिक आयाम पर केन्द्रित कार्यक्रम श्री शबरी गौशाला भूरा डाबरा में संपन्न | New India Times

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ सत्यनारायण दर्रो, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. विल्सन डावर, जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सदस्य वालसिंह मसानिया, सरपंच भूरा डाबरा पंचायत धनसिंह कटारा, सरपंच माछलिया पंचायत  दिनेश वास्केल, सामाजिक कार्यकर्ता पानसिंह राठोड, पशुपालन एवं डेयरी विभाग का अमला, गौसेवक, बड़ी संख्या में महिला एवं आमजन उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version