नगर पंचायत पीपीगंज में छोटी व बड़ी दीपावली पर बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़ | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

नगर पंचायत पीपीगंज में छोटी व बड़ी दीपावली पर बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़ | New India Times

गोरखपुर जिले के नगर पंचायत पीपीगंज में छोटी व बड़ी दीपावली पर जहां लोगों ने घरों को सजाया वहीं बाजार में भी खरीदारी को खासी भीड़ लोगों की रही। मिठाई के साथ मोमबत्तियों की दुकान पर खरीदार कतार में लगे रहे। सुरक्षा को चौराहे पर मुस्तैद होने के साथ पुलिस बाजार में गश्त भी करती रही। वही पीपपीगंज मेन मार्केट में सबसे ज्यादा भीड़ न्यू कस्तूरी स्वीट हाउस और लाइ भुजा पर रही।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241031-WA0136.mp4
New India Times

दीपावली के त्योहार पर लोग अपने घरों को सजाने के साथ जमकर खरीदारी भी करते हैं। दीपावली से तीन दिन पहले ही बाजार में ग्राहकों की खासी भीड़ खरीदारी को रहने लगी थी। धरतेरस पर अथाह भीड़ बाजार में देखने को मिली। सुरक्षा के मद्देनजर मंगलवार से ही बाजार में पुलिस की गश्त व मुस्तैदी है। बुधवार को छोटी दीपावली पर जहां लोगों ने अपने घरों को सजाया वहीं त्योहार की खुशियों को बढ़ाने के लिए बाजार से मिठाइयों के साथ मोमबत्तियों की खरीदारी भी की। बाजार की दुकानों पर ग्राहक सामान खरीदने के लिए इंतजार करते रहे। ग्राहक महंगाई बढ़ने के बाद भी खूब खरीदारी कर रहे हैं।

वहीं सुरक्षा को देखते हुए कस्बा चौकी प्रभारी नितिन श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ बाजार में भी निरंतर गश्त करते नजर आये। पटाखे न छुड़ाएं..आपकी सुरक्षा में है पुलिस दीपावली के पर्व को लेकर जनपद में खुशी का माहौल है। वहीं पीपपीगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। वहीं क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने आमजन से अपील की है कि दीपावली पर्व आपसी सौहार्द्र से हंसी-खुशी से मनाएं। उन्होंने कहा कि मकानों में दीपक जलाएं, पटाखे न छुड़ाएं। पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसकी तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version