मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिले के खजनी तहसील के उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह और तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने ग्राम प्रधान के सौजन्य से भरोहियां गांव की दलित बस्ती में पहुंच कर छोटे बच्चों को दीपावली के उपहार के रूप में मिठाइयां दी, बच्चों को पटाखों से दूर रहने और मिठाइयां खा कर मिलजुल कर त्योहार मनाने की नसीहत देते हुए अधिकारियों ने उन्हें पटाखों से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभाव भी बताए बच्चों को फुलझडियां जलाने और दिए जलाने की सलाह दी। इस दौरान ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद और अन्य लोग भी मौजूद रहे।
