इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दीपावली हर एक के जीवन में खुशहाली लाने वाला पर्व है और अगर आपकी एक छोटी सी कोशिश से किसी दूसरे के घर भी खुशियों से रौशन हो सकें तो इससे बड़ी कोई ख़ुशी कोई पर्व नहीं। ऐसी ही एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर सामने आई जहाँ हाई प्रोफ़ाइल सोसायटी में रहने वाले बच्चों ने इस दीपावली उन ग़रीबों के बीच मनाई जिनके बच्चों को भी आज के दिन की खुशियां नसीब हो सके ऐसी ही दिल को छू लेने वाली ख़बर दमोह जिले के इंग्लिश मीडियम हायर सैकेंडरी सेंटजान्स से निकलकर सामने आई जहाँ स्कूली बच्चों ने हर वर्ष की तरह इस बार भी दीपावली की छुट्टियों पर जाने से पहले बच्चों ने इस दीपावली पर उन ग़रीब मजदूर जरूरतमंद परिवारों को अपने बीच बुलाकर खाद्यान्न राशन किट बाँटकर दीपावली की खुशियां मनाईं।

बच्चों की इस पहल से दूसरों को भी प्रेणना मिलती है कि हम किस तरह एक दूसरे की मदद करते हुए अपनी खुशियों में शामिल कर किया जा सकता है। सभी बच्चे अपने अपने घरों से अपनी स्वेच्छा से राशन लाये और ग़रीबो में उन्होंने ख़ुद अपने हाँथों से बाँटे तो बच्चों को भी एक नया अनुभव का एहसास और ख़ुशी हासिल हुई। स्कूली छात्र छात्राओं के हाँथों से जरूरतमंद परिवारों ने दीपावली का गिफ्ट पाकर ख़ुशी जाहिर करते हुए बच्चों को दुआएं दी, सेंटजान्स स्कूल के बच्चों की पहल से गरीब परिवारों में भी खुशियों के साथ दीप जलेगें।
