मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीज गंज में पुलिस ने छापा मार कर भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया बरामद। राजीव तोमर प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली, उo निo रोहित कुमार, रिo उo निo अजय कुमार आदि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मोहल्ला अजीज गंज तिराहे से ककरापुल की ओर रोड किनारे सीमा जनरल स्टोर एवं कॉस्मेटिक स्टोर के ऊपरी मंजिल पर छापा मार कर भारी मात्रा में अवैध पटाखा किया बरामद, यश गुप्ता, हर्षित गुप्ता को किया गिरफ्तार।
