जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

पिछले दिनों हुए अतिक्रमण की सफाई को लेकर जॉन 4 की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं कमिश्नर नगर निगम भोपाल इस कार्रवाई से बेहद खुश हैं। लोगों ने शिकायतें की थीं कि नव बहार सब्जी मंडी में टू व्हीलर वाहन भी नहीं निकाल सकते थे पिछले दिनों हमारी खबर न्यू इंडिया टाइम्स जमशेद आलम ने भी इस पर रोशनी डाली थी। अब ताजा मामला यह है कि भोपाल नादरा सब्जी मंडी नव बहार के अंदर पब्लिक को चलने की जगह तक नहीं है क्योंकि बीच रोड पर एक लाइन अलग से लगने की वजह से नाली भी दबा दी गई और लोगों को भी निकलने में परेशानी हो रही है। लोगों ने मांग की है कि इस अतिक्रमण को हटाया जाए।
